Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पर्यावरण अनुकुल हो गणेश उत्सव : काजोल

ganesh festival should be according to environment kajol

19 सितम्बर 2012


मुम्बई| अभिनेत्री काजोल चाहती हैं कि हर कोई गणेश महोत्सव सफाई और पर्यावरण की अनुकूलता को ध्यान में रख कर मनाए। 38 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, "आप सभी पर्यावरण के अनुकूल गणेश उत्सव मनाएं। लेकिन यह सुनिश्चित करें कि उत्सव के समापन पर आप साफ सफाई करें। यह भी सुनिश्चित करें कि इससे इससे ज्यादा शहर गंदा नहीं होने देंगे।"


गणेश उत्सव से जुड़ी अपनी तैयारियों के बारे में काजोल ने कहा, "मेरा मानना है कि गणपति का स्वागत दिल से किया जाता है और मैं मानती हूं कि भगवान हमारे आसपास 24 घंटों और साल के 365 दिन रहते हैं। मैं सिर्फ किसी खास दिन ही गणपति की पूजा नहीं करती।"


मुम्बई में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है और बॉलीवुड के सितारे भी इसे धूमधाम से मनाते हैं।
 

More from: Khabar
32900

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020